सीता राम सीता राम सीता राम कहिये seeta raam seeta raam seeta raam kahiye

 सीता राम सीता राम सीताराम कहिये,

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये |


मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में,

तू अकेला नाहिं प्यारे राम तेरे साथ में |

विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये,

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ||


किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा,

होगा प्यारे वही जो श्री रामजी को भायेगा |

फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये,

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ||


ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के,

महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे |

धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये,

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ||


आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे,

नाता एक रामजी से दूजे नाते तोड़ दे |

साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये,

काम रस त्याग प्यारे राम रस पगिये ||

श्रेणी राम भजन



Comments