सीता राम सीता राम सीता राम कहिये seeta raam seeta raam seeta raam kahiye
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये | मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में, तू अकेला नाहिं प्यारे राम तेरे साथ में | विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये || किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा, होगा प्यारे वही जो श्री रामजी को भायेगा | फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये || ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के, महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे | धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये || आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ दे, नाता एक रामजी से दूजे नाते तोड़ दे | साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये, काम रस त्याग प्यारे राम रस पगिये || श्रेणी राम भजन